नईदिल्लीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (I.N.D.I.A.) पर तीखा तंज कसते हुए विपक्ष को जवाब दिया है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद एक बार फिर से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उनके बयान पर कांग्रेस (Congress) नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने प्रतिक्रिया दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्या बोले पीएम मोदी?
दरअसल, मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के बने ‘इंडिया’ गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये पूरा विपक्ष दिशाहीन है। I.N.D.I.A. ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा है। इंडियन मुजाहिद्दीन और पीएफआई के नाम में भी इंडिया का नाम आता है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की बैठक में कहा कि विपक्ष के व्यवहार से लगता है कि उसने लंबे समय तक विपक्ष में बने रहने का फैसला कर लिया है। ”
पीएम मोदी के इस बयान से बाद बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “विपक्ष मान चुका है कि उन्हें सत्ता में नहीं आना। पीएम ने एक टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था. ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं। ”
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “1885 में कांग्रेस का गठन हुआ तो अंग्रेजों ने किया। हमने पीपुल्स फ्रंट को बैन किया वो भी खुद को इंडिया कहते हैं। आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है वे खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी हैं। ”
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…