भोपाल। पुलिस मुख्यालय भोपाल में बुधवार को पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना से मध्यप्रदेश कैडर के 75आर आर के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इनमें सुश्री अनु बेनिवाल, सर्वश्री राहुल देशमुख, आदित्य पाटले, करमवीर सिंह, ओम प्रकाश, सर्वप्रिय सिन्हा सम्मिलित थे।
डीजीपी श्री सक्सेना ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अकादमिक तथा फील्ड प्रशिक्षण पूरी तन्मयता से प्राप्त करें। गंभीरता, व्यावसायिक दक्षता, कठोर परिश्रम, ईमानदारी, संतुलित आचरण तथा सद्व्यवहार से ही आप आदर्श पुलिस अधिकारी साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने कई गौरवशाली कार्य करते हुए प्रदेश ही नहीं देश भर में गंभीर चुनौतियों का समाधान करने में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश में डकैत समस्या का उन्मूलन, आसामाजिक तथा राष्ट्रविरोधी संगठनों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही, नक्सली समस्या के समाधान तथा महिला सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जन अपेक्षाएं भी बड़ी हैं अत: व्यावसायिक उत्कृष्टता, पारदर्शिता एवं व्यवहार कुशलता से ही आप इन अपेक्षाओं पर खरे उतर सकते हैं।
डीजीपी ने कहा कि आपकी व्यावसायिक दक्षता ही आपको नेतृत्व क्षमता दे पाएगी इसलिए अकादमिक एवं फील्ड प्रशिक्षण पूरी गंभीरता से लें। कानूनी प्रावधानों की अद्यतन जानकारी रखें। विवेचना विधि अनुसार करें। आमजन से सतत् और अच्छा संवाद एवं अच्छा व्यवहार आपको सफल पुलिस अधिकारी बनने में सहायक होगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विजय कटारिया, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती दीपिका सुरी, सहायक निदेशक पुलिस अकादमी श्री नीरज पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…
भोपाल । 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…
भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…
भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…