भोपाल

ईमानदारी, गंभीरता, कठोर परिश्रम और संतुलित कार्य व्‍यवहार ही आपको अच्‍छा पुलिस अधिकारी साबित करेंगे- डीजीपी श्री सक्‍सेना

भोपाल। पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में बुधवार को पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्‍सेना से मध्‍यप्रदेश कैडर के 75आर आर के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस अधिकारियों ने सौजन्‍य भेंट की। इनमें सुश्री अनु बेनिवाल, सर्वश्री राहुल देशमुख, आदित्‍य पाटले, करमवीर सिंह, ओम प्रकाश, सर्वप्रिय सिन्‍हा सम्मिलित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीजीपी श्री सक्‍सेना ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अकादमिक तथा फील्‍ड प्रशिक्षण पूरी तन्‍मयता से प्राप्‍त करें। गंभीरता, व्‍यावसायिक दक्षता, कठोर परिश्रम, ईमानदारी, संतुलित आचरण तथा सद्व्‍यवहार से ही आप आदर्श पुलिस अधिकारी साबित होंगे।

उन्‍होंने कहा कि मध्‍यप्रदेश पुलिस ने कई गौरवशाली कार्य करते हुए प्रदेश ही नहीं देश भर में गंभीर चुनौतियों का समाधान करने में उत्‍कृष्‍ट कार्य प्रदर्शन किया है। मध्‍यप्रदेश में डकैत समस्‍या का उन्‍मूलन, आसामाजिक तथा राष्‍ट्रविरोधी संगठनों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही, नक्‍सली समस्‍या के समाधान तथा महिला सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी। उन्‍होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को स‍ंबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जन अपेक्षाएं भी बड़ी हैं अत: व्‍यावसायिक उत्‍कृष्‍टता, पारदर्शिता एवं व्‍यवहार कुशलता से ही आप इन अपेक्षाओं पर खरे उतर सकते हैं।

डीजीपी ने कहा कि आपकी व्‍यावसायिक दक्षता ही आपको नेतृत्‍व क्षमता दे पाएगी इसलिए अकादमिक एवं फील्‍ड प्रशिक्षण पूरी गंभीरता से लें। कानूनी प्रावधानों की अद्यतन जानकारी रखें। विवेचना विधि अनुसार करें। आमजन से सतत् और अच्‍छा संवाद एवं अच्‍छा व्‍यवहार आपको सफल पुलिस अधिकारी बनने में सहायक होगा।

इस अवसर पर अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री विजय कटारिया, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती दीपिका सुरी, सहायक निदेशक पुलिस अकादमी श्री नीरज पाण्‍डेय सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

5 days ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

1 week ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

1 week ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 month ago