भोपाल

अंगदान : नई उम्मीद, नई ज़िंदगी : बंसल अस्पताल में कैडेवर किडनी ट्रांसप्लांट

भोपाल।  भोपाल के प्रमुख सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बंसल अस्पताल में एक महत्वपूर्ण अंगदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक किया गया। 85 वर्षीय श्रीमती जमुना मेघवानी जी, जो कि लेक सिटी अपार्टमेंट, भोपाल के निवासी थी, का 06 मई, 2025 को एन्यूरिज्मल ब्लड साथ डिफ्यूज SAH के निदान के साथ बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंसल अस्पताल की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी ने क्लिनिकल जांच और एपनिया परीक्षणों के बाद उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित किया।

श्रीमती जमुना मेघवानी के बेटे, विकास मेघवानी और परिवार को इस कठिन स्थिति के बारे में पूरी तरह से समझाया गया और ब्रेन स्टेम डेथ की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। परिवार ने मानवता की सेवा में अपना योगदान देते हुए स्वेच्छा से अंगदान करने का निर्णय लिया। इस फैसले ने ज़रूरतमंद लोगों को नया जीवन देने में मदद की।

प्रक्रिया के दौरान, श्री मेघवानी की किडनी, त्वचा और कॉर्निया डोनेट करने योग्य पाई गई। ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (SOTTO) को सूचित किया गया और SOTTO ने एक किडनी बंसल अस्पताल और दूसरी किडनी, इंदौर के निजी अस्पताल एवं त्वचा और कॉर्निया जीएमसी भोपाल को प्रदान की।

अंतिम विदाई के समय, श्री मेघवानी जी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ बैंड द्वारा अंतिम यात्रा पर रवाना किया गया। बंसल अस्पताल के परिसर से अंगदान के इस महान निर्णय को लेकर परिजनों का सम्मान किया गया। इस घटना ने न केवल अंगदान के महत्व को उजागर किया, बल्कि समाज में मानवता और सहानुभूति का एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

अंगदान: एक जीवनदान की पहल

श्रीमती जमुना मेघवानी जी का अंगदान अन्य परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस नेक कार्य ने न केवल दो ज़रूरतमंदों को जीवनदान दिया, बल्कि समाज में अंगदान के महत्व को भी उजागर किया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago