भोपाल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल के निर्देश पर विभिन्न क्लिनिक्स का निरीक्षण और कार्यवाही निरंतर जारी

भोपाल । अपनी निर्धारित पैथी और चिकित्सकीय योग्यता के अतिरिक्त इलाज करने वाले 2 क्लिनिक्स पर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा कार्यवाही करते हुए उनका संचालन बंद किया गया है । बागसेवनिया क्षेत्र में चल रहे डेंटोकेयर मल्टी स्पेशलिटी डेंटल एंड कॉस्मेटिक सेंटर में डेंटिस्ट द्वारा त्वचा रोगों एवं बालों को पुनः उगाने का उपचार दिया जा रहा था। ये क्लीनिक नर्सिंग होम एंड क्लीनिक एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत भी नहीं मिला है। क्लीनिक में बायोमेडिकल वेस्ट सर्टिफिकेट और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने पंजीयन न होने और डर्मेटोलॉजिस्ट के बिना त्वचा एवं बालों की समस्याओं का उपचार करने पर इसका संचालन बंद करवा दिया है । निरीक्षण दल ने अशोका गार्डन क्षेत्र में चल रहे अपेक्स क्लिनिक में होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा एलोपैथी पद्धति से उपचार करने की जानकारी मिलने पर इसे भी बंद किया है । संचालक द्वारा क्लीनिक का पंजीयन भी नहीं करवाया गया था। विभाग द्वारा पूर्व में भी ऐसे क्लिनिक्स को बंद करवाया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल के निर्देश पर विभिन्न क्लिनिक्स की निरंतर जांच कर रही हैं । निरीक्षण में चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन , म प्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम , गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान म प्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही भी की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि निजी चिकित्सा व्यवसायी शासन द्वारा निर्धारित सभी अनुमतियां प्राप्त करने के बाद और अपनी निर्धारित पैथी में ही चिकित्सा व्यवसाय करें, अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जावेगी ।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago