भोपाल। भोपाल के प्रमुख सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बंसल अस्पताल में एक महत्वपूर्ण अंगदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक किया गया। 85 वर्षीय श्रीमती जमुना मेघवानी जी, जो कि लेक सिटी अपार्टमेंट, भोपाल के निवासी थी, का 06 मई, 2025 को एन्यूरिज्मल ब्लड साथ डिफ्यूज SAH के निदान के साथ बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंसल अस्पताल की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी ने क्लिनिकल जांच और एपनिया परीक्षणों के बाद उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित किया।
श्रीमती जमुना मेघवानी के बेटे, विकास मेघवानी और परिवार को इस कठिन स्थिति के बारे में पूरी तरह से समझाया गया और ब्रेन स्टेम डेथ की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। परिवार ने मानवता की सेवा में अपना योगदान देते हुए स्वेच्छा से अंगदान करने का निर्णय लिया। इस फैसले ने ज़रूरतमंद लोगों को नया जीवन देने में मदद की।
प्रक्रिया के दौरान, श्री मेघवानी की किडनी, त्वचा और कॉर्निया डोनेट करने योग्य पाई गई। ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (SOTTO) को सूचित किया गया और SOTTO ने एक किडनी बंसल अस्पताल और दूसरी किडनी, इंदौर के निजी अस्पताल एवं त्वचा और कॉर्निया जीएमसी भोपाल को प्रदान की।
अंतिम विदाई के समय, श्री मेघवानी जी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ बैंड द्वारा अंतिम यात्रा पर रवाना किया गया। बंसल अस्पताल के परिसर से अंगदान के इस महान निर्णय को लेकर परिजनों का सम्मान किया गया। इस घटना ने न केवल अंगदान के महत्व को उजागर किया, बल्कि समाज में मानवता और सहानुभूति का एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
श्रीमती जमुना मेघवानी जी का अंगदान अन्य परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस नेक कार्य ने न केवल दो ज़रूरतमंदों को जीवनदान दिया, बल्कि समाज में अंगदान के महत्व को भी उजागर किया।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…