भोपाल

भोपाल की डॉ. अनुभूति को बिलासपुर में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया

भोपाल। भोपाल की प्रख्यात साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी एवं विकलांग विमर्श की अग्रणी चिंतक डॉ. अनुभूति शर्मा को छत्तीसगढ़, बिलासपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ. अनुभूति ने अखिलभारतीय विकलांग चेतना परिषद, बिलासपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में “विकलांग विमर्श: बालकों के संदर्भ में” विषय पर विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके सारगर्भित विचारों और सामाजिक प्रतिबद्धता को सराहते हुए थावे विश्वविद्यालय, बिहार के कुलपति एवं विकलांग चेतना परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय पाठक द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

उन्हें दूसरा सम्मान बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रदान किया गया, जहाँ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिवाकर नाथ बाजपेयी ने डॉ. अनुभूति को समाज में साहित्य, संस्कृति एवं चेतना संबंधी उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

डॉ. अनुभूति लंबे समय से साहित्य, संस्कृति, अध्यात्म और विकलांग चेतना जैसे विषयों पर कार्य कर रही हैं। यह सम्मान न केवल उनके सतत प्रयासों की सराहना है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में उनके योगदान को भी मान्यता प्रदान करता है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago