देश

Oscars Awards 2023: भारत को पहली बार दो ऑस्कर, नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री

नई दिल्ली।ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards 2023) सेरेमनी 2023 में आज भारत ने इतिहास रच दिया है। राजामौली की फिल्म RRR के नाटू नाटू गाने (Natu-Natu song) को ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस धमाकेदार गाने को प्रेम रक्षित (Prem Rakshi)ने कोरियाोग्राफ किया है। जिस वक्त नाटू-नाटू गीत के लिए ऑस्कर का ऐलान हुआ उस वक्त पूरा ऑडिटोरियम झूम उठा। वहीं, भारतीय फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whispers) ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म (Best Short Documentary Film) का अवॉर्ड जीत लिया है। इसे कार्तिकी गोंजाल्विस (Kartiki Gonsalves) ने डायरेक्ट किया है।

द एलिफेंट व्हिस्परर्स को मिला ऑस्कर

भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड मिला है और इस फिल्म को गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। गुनीत मोंगा ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा- आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है, 2 महिलाओं के साथ भारत की विजय…थैंक यू मॉम डैड, गुरुजी शुक्रान, मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना। मेरे प्यारे पति सनी।

नाटू-नाटू ने किया कमाल

वहीं नाटू-नाटू ने कमाल कर दिया है। राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू ने इतिहास रच बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीत लिया है। ये पल सभी देशवासियों के लिए गौरव से भर देने वाला है।बता दें कि फिल्म आरआरआर को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में  नॉमिनेशन मिला था। खास बात ये है कि इस कैटेगरी में ये अवॉर्ड हासिल करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म है। इससे पहले भी आरआरआर कई विश्वस्तरीय अवार्ड में अपना परचम लहरा चुकी है। ग्लोबल अवॉर्ड में भी फिल्म कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं।

ऑस्कर 2023 में ‘फिल्म एव्रीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स’ ने बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जीता । वहीं बेस्ट विजुअल्स इफेक्ट्स के अवार्ड को ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर ने जीता।’ इसी तरह बेस्ट ओओरिजनल स्कोर का अवार्ड ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ को मिला। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ को मिला। एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवार्ड Pinocchio ने जीता।

ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स की पूरी लिस्ट (Oscar Awards 2023 Full List)
बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग: नाटू नाटू (RRR, एम.एम. कीरावनी, चंद्रबोस)
बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’
बेस्ट फिल्म: एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स
बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार: फिल्म ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ में शानदार अभिनय के लिए मिशेल योह ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
बेस्ट डायरेक्टिंग: डेनियल क्वान और डेनियल शिनर्ट (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)
बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन: ऑन क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले : एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्सबेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल: ‘द व्हेल’
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
बेस्ट फिल्म एडिटिंग: पॉल रॉजर्स (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)
बेस्ट साउंड: टॉप गन मैवरिक
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स : अवतार: द वे ऑफ वॉटर
बेस्ट सहायक अभिनेता का पुरस्कार: फिल्म ‘एवरीवेयर एवरीवेयर ऑल एट वंस’ में अपनी वापसी की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म पुरस्कार :पहला ऑस्कर अवार्ड एनिमेटेड फीचर के लिए फिल्म ‘पिन्नोचियो’ ने जीता।
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी पुरस्कार: जेम्स फ्रेंड ने ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ पर अपने अविश्वसनीय काम के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी ऑस्कर अवॉर्ड मिला।

 

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago