भोपाल

पुलिस सब इंस्पेक्टर ने हत्या कर रेलवे ट्रैक पर किया सुसाइड : मीट काटने वाले चाकू से रेता पत्नी और बेटे का गला; बच्चे का 5 दिन बाद था जन्मदिन

भोपाल । राजधानी भोपाल में पुलिस सब इंस्पेक्टर ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर सुरेश खांगुड़ा के रूप में हुई है। सुरेश खांगुड़ा भोपाल में पुलिस की स्पेशल ब्रांच में पदस्थ थे। सब इंस्पेक्टर का शव मिलने के बाद जब पुलिस उनके निवास पर पहुंची तो वहां उनकी पत्नी और बच्चे के शव मिले। जिनकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि सब इंस्पेक्टर ने पहले पत्नी और बेटी की हत्या की। उसके बाद खुद ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज मामले में चरित्र शंका की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही हैं। बता दे सुरेश 2017 बैच के सब इंस्पेक्टर थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब समझ स्पेक्टर सुरेश तायड़े का शव पुलिस को रेल पटरी पर मिला। पुलिस शव को बरामद कर हम इसी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर कई घंटों तक शव को मोर्चरी में रखने के बाद जब कोई शव को लेने नहीं पहुंचा तो पुलिस खुद उनके कोलार स्थित निवास पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने घर के अंदर जैसे ही प्रवेश किया। वहां पत्नी और बच्चे की लाश को देखकर पुलिस चौंक गई। बताया जा रहा है कि दंपति ने 2017 में लव मैरिज की थी बेटा 17 मार्च को 2 साल का हो जाता। एस आई के साले ने बताया कि सुरेश पांडे का परिवार खुशहाल था। किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी किसी चौथे व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

कोलार पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर सुरेश तायडे मूल रूप से आगर मालवा के रहने वाले थे 5 साल पहले भोपाल में किराए के घर में रहे थे। सुरेश का शव आज सुबह 10 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के आगे मिसरोद इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला। मिसरोद पुलिस ने परिजन के बारे में पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली ऐसे में पुलिस सुरेश के घर स्वागत बंगले के पास राजवैध कॉलोनी, कोलार पहुंची। मकान पर बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन घर के अंदर टीवी ऑन था। पुलिस ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में पुलिस दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुस गई। अंदर सुरेश की पत्नी कृष्णा, जिसकी उम्र 28 साल और 2 साल का बेटा इवान खून से लथपथ पड़े हुए थे। पास में ही मीट काटने वाला चाकू पड़ा हुआ था पुलिस का मानना है कि इसी चाकू से दोनों की गला रेत कर हत्या की गई। कृष्णा राजगढ़ की रहने वाली थी। सुरेश यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे।

 

कोलार पुलिस का मानना है कि इस तरह से बेरहमी से हत्या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में ही होती है, इसलिए पुलिस चरित्र शंका के एंगल पर भी जांच कर रही है। रात में यह साईं ने पत्नी की हत्या की होगी इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर ली होगी। एसीपी को लाल सुरेश दामले का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या और खुदकुशी मालूम हो रही है महिला और बच्चे की गले को धारदार हथियार से काटा गया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago