इंदौर

Dhar : सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत, तीन घायल

धार ।  मध्यप्रदेश के धार जिले में एक ट्राले (एक भारी वाहन) ने शनिवार को डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रहे दो ट्रकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों वाहनों में आग लग जाने से इनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर इंदौर-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणपति घाट पर हुई।उन्होंने कहा कि इंदौर से मुंबई की ओर जा रहे ट्राले के ब्रेक फेल होने के कारण वह डिवाइडर पार कर दूसरी लाइन में घुस गया और उसने दो ट्रकों को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों वाहनों में आग लग गई, जिससे ट्राले के चालक मनोज रावत (25) एवं क्लीनर प्रहलाद रावत (23) की जिंदा जलने से मौत हो गई।पाटीदार ने बताया कि इस हादसे में ट्रकों में सवार तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago