भोपाल

32nd Vyas Samman : नोबल हॉस्पिटल के एचओडी और पद्मश्री डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी को 32वां व्यास सम्मान

नई दिल्ली। के.के बिरला फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को हिंदी के जाने-माने व्यंग कथाकार डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी को 32वां ‘व्यास सम्मान’ प्रदान करने की घोषणा की। फाउंडेशन ने एक बयान में बताया कि प्रतिष्ठित साहित्यकार प्रोफेसर रामजी तिवारी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी को उनके व्यंग्य उपन्यास ‘पागलखाने’ के लिए ‘व्यास सम्मान’ 2022 से नवाजने का फैसला किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह उपन्यास 2018 में प्रकाशित हुआ था। बयान में बताया गया है कि 1991 में शुरू किया गया ‘व्यास सम्मान’ पिछले 10 वर्षों के दौरान हिंदी में प्रकाशित साहित्यिक रचना के लिए भारतीय नागरिक को दिया जाता है। पुरस्कार स्वरूप चार लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र व फलक दिया जाता है। बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर में दो अगस्त 1952 को जन्मे प्रसिद्ध व्यंग्य कथाकार डॉ.चतुर्वेदी की मध्य प्रदेश में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में भी एक विशिष्ट पहचान है।

उसमें बताया गया है कि चतुर्वेदी की लेखन-यात्रा सत्तर के दशक से धर्मयुग से शुरू हुई। उनका प्रथम उपन्यास नरक-यात्रा अत्यन्त चर्चित रहा, जो भारतीय चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा-व्यवस्था पर था। बयान के अनुसार, डॉ. चतुर्वेदी की अब तक लगभग हज़ारों व्यंग्य रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें से बारामासी, मरीचिका , हम न मरब , प्रेम कथ दंगे में मुर्गा , मेरी इक्यावन व्यंग्य रचनाएं समेत अन्य शामिल हैं। भारत सरकार ने 2015 में उन्हे पद्श्री से सम्मानित किया था। बता दें कि पिछले वर्ष का व्यास सम्मान मध्य प्रदेश इंदौर के जाने-माने ऐतिहासिक उपन्यासकार डॉ शरद पगारे को प्रदान किया गया था। डॉ. चतुर्वेदी अभी नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एच ओ डी मेडिसीन के रूप में कार्यरत हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago