विदेश

अमेरिकी संसद में विधेयक पारित: सार्वजनिक होगी कोरोना वायरस से जुड़ी गोपनीय जानकारी

वाशिंगटन । अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा जुटाई गई कोरोना वायरस की उत्पत्ति से जुड़ी गोपनीय जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। अमेरिकी संसद में इस आशय का विधेयक पारित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) में विधेयक पेश कर मांग की गई कि चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बीच संबंधों से जुड़ी गोपनीय जानकारी सार्वजनिक की जाए। इस विधेयक को लेकर सत्तारूढ़ डेमोक्रेट और विपक्षी रिपब्लिकन सांसद एक साथ दिखे और यह विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया। अमेरिकी सांसदों की मांग है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस महामारी को लेकर जो भी जानकारी जुटाई है, उसे राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से सार्वजनिक कर दिया जाए। अब यह विधेयक अमेरिकी राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। वह तय करेंगे कि खुफिया एजेंसियों द्वारा इस मामले पर जुटाई गई जानकारी को जारी किया जाना है या नहीं।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से यह विधेयक पारित होने के बाद अब अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से यह प्रस्ताव पारित हो चुका है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में भी एकमत से यह प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। उस प्रस्ताव में मांग की गई थी कि अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया सेवा के निदेशक एवरिल हेन्स कोविड की उत्पत्ति और चीन के कनेक्शन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करें। कुछ दिन पहले अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय की रिपोर्ट में भी अंदेशा जताया गया था कि कोरोना वायरस चीन के वुहान की एक लैब से निकला है। इसके बाद अमेरिका की घरेलू एजेंसी एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर व्रे ने भी कोरोना वायरस के वुहान में लैब में हुई घटना से निकलने की बात कही थी।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago