भोपाल

पेरेंटिंग कोच और इन्फ्लूएंसर डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी हुईं नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में नॉमिनेट

भोपाल। भारत की लीडिंग पेरेंटिंग कोच, आईसेक्ट ग्रुप की एक्जीग्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और गेट—सेट—पेरेंट की फाउंडर डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी का नॉमिनेशन नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड के अंतर्गत एजुकेशन केटेगरी में बेस्ट क्रिएटर के रूप में हुआ है। देश के पहले नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड का आयोजन दिल्ली में हुआ। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी द्वारा सोशल मीडिया के क्रिएटर्स को पुरस्कार प्रदान किया गया। ये पुरस्कार उन सोशल मीडिया क्रिएटर्स को प्राप्त हुआ जिन्होंने शिक्षा, इतिहास, ट्रेवल सहित अन्य विषयों पर उपयोगी कंटेट तैयार कर समाज में सकारात्मकता और जागरूकता फैलाने का कार्य किया है।भारत सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण पहल उन आनलाइन क्रिएटर्स के लिये की गई है जो अपने उपयोगी कंटेट से समाज में सकारात्मकता का संचार कर रहे हैं। नेशनल अवार्ड 2024 के अंतर्गत 20 केटेगरी में 10 लाख वोट के जरिये 1.5 लाख नॉमिनेशन हुईं।

इस दौरान सर्वश्रेष्ठ कहानीकार, पसंदीदा सेलिब्रिटी क्रिएटर, न्यू इंडिया चैंपियन की 23 श्रेणियों में 200 से अधिक रचनाकारों को नॉमिनेट किया गया। भारत की लीडिंग पेरेंटिंग कोच, एजुकेशनिस्ट डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी नॉमिनेशन प्राप्त होने पर कहा कि पहली बार आयोजित नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड के अंतर्गत एजुकेशन केटेगरी में बेस्ट क्रिएटर के लिये नॉमिनेट होने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। भारत सरकार द्वारा आनलाइन क्रिएटर्स को प्रेरित और सशक्त करने का यह जो प्रयास किया गया है। इसकी जितनी सराहना की जाये उतनी कम है। मैंने इंफ्लूएंसर के रूप में अपने काम की शुरुआत खुद के लिये पेंडेमिक के दौरान की थी। पिछले कुछ समय में ही मैंने 1000 से ज्यादा वीडियोज बनाने और लाखों दर्शकों तक पहुंचने में सफलता पाई है। मुझे प्रथम पुरस्कार न मिलने पर भी मैं खुश हूं कि राष्ट्रीय स्तर पर मेरे कार्य को सराहा गया है।

 

डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी को लीडिंग पेरेंटिंग कोच और इंफ्लूएंसर के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। उनके द्वारा पेरेंटिंग कोच के रूप में बनाये गये महत्वपूर्ण कंटेट से 10 लाख से ज्यादा पेरेंट को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। अपनी पेरेंटिंग जर्नी में वे पूरे आत्मविश्वास से और सशक्त हुए हैं। इंस्टाग्राम और यूटयूब पर गेट—सेट—पेरेंट विथ पल्लवी के माध्यम से डॉ. पल्लवी ने अपने सशक्त और सकारात्मक कंटेट के जरिये सर्पोटिव कम्यूनिटी तैयार की है जहां उन्हें पैरेंटिंग की उपयोगी जानकारी प्राप्त होती है।

भारत सरकार के द्वारा आनलाइन कंटेट के जरिये विविध केटेगरी में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले आनलाइन क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड की उपयोगी शुरुआत की गई है। इस पुरस्कार के बाद बहुत सारे आनलाइन किएटर्स में और भी उत्साह उत्पन्न होगा और वे बेहतर बदलाव के लिये अपनी ओर से महत्वपूर्ण प्रयास करेंगे।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago