देश

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: एयर इंडिया का लंदन जा रहा प्लेन क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार

अहमदाबाद |  गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है। एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन गेटविक के लिए रवाना हुई थी, टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में242यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। खबर है कि यात्रियों में पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। हालांकि उनकी स्थिति की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम पैसेंजर लिस्ट में दर्ज बताया गया है।

टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, काला धुंआ छा गया

विमान ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। कुछ ही मिनटों बाद पायलट की ओर से “MAYDAY” इमरजेंसी कॉल किया गया। इसके तुरंत बाद विमान रडार से गायब हो गया और 625 फीट की ऊँचाई से गिरते हुए डॉक्टर्स हॉस्टल के पास क्रैश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई टीमें मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही NDRF की 3 टीमें, दमकल विभाग, पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव और राहत कार्य तेजी से जारी है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावितों की हरसंभव मदद और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

जांच एजेंसियां सक्रिय

DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन), AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) और एयर इंडिया की संयुक्त टीम ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। बोइंग कंपनी की तकनीकी टीम भी जांच में सहयोग कर रही है।

यह भी पढ़ें

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

10 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago