देश

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद ।  गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के गेटविक एयरपोर्ट जा रही थी, टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। दोपहर करीब 1:38 बजे विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। उड़ान भरने के ठीक बाद पायलट ने “MAYDAY” सिग्नल भेजा और इमरजेंसी घोषित की, लेकिन जल्द ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में एक घनी आबादी वाले क्षेत्र में क्रैश हो गया।

धुएं का गुबार और तबाही का मंजर

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से भारी काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। चश्मदीदों ने बताया कि जोरदार धमाके के साथ विमान जमीन से टकराया और उसमें भीषण आग लग गई। दुर्घटना की चपेट में एक चिकित्सकों का हॉस्टल और आसपास के कई घर भी आ गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही NDRF की तीन टीमें, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। अब तक दर्जनों लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

यात्री और क्रू की जानकारी

अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है – जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद  मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया ।  प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे ।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

12 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago