देश

पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को सौंपा गवर्नमेंट जॉब का अपॉइंटमेंट लेटर, कहा- देश में नौकरी देने की प्रक्रिया तेज़ गति से चल रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रोजगार मेला का उद्घाटन किया। रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री मोदी सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटा। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 70 हजार से ज़्यादा युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी मिली है, आप सभी को बधाई।  एनडीए और भाजपा शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज़ गति से चल रही है। कल ही मध्य प्रदेश में 22,000 से ज़्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

भारत को ब्राइट स्पॉट की तरह देख रही है दुनिया

पीएम मोदी ने इस दौरान पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा, ‘एक समय था जब भारत टेक्नोलॉजी हो या इंफ्रास्ट्रक्चर, सबमें रिएक्टिव अप्रोच के साथ काम करता था, लेकिन अब 2014 के बाद से प्रो-एक्टिव अप्रोच अपनाई है। इसका नतीजा ये हुआ कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक, रोजगार और स्वरोजगार वो अवसर पैदा कर रहा है, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

पहले बच्चे विदेशी खिलौने से खेलते थे, अब नहीं

पीएम मोदी ने कहा, ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान ‘ की सोच और अप्रोच केवल स्वदेशी अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल‘ से कहीं ज्यादा है। ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ गांव से लेकर शहरों तक, भारत में रोजगार के करोड़ों अवसर पैदा करने वाला अभियान है। भारत की टॉय इंडस्ट्री का उदहारण आपके सामने है। इससे पहले दशकों तक भारतीय बच्चे विदेशों से इम्पोर्ट किए खिलौने से ही खेलते थे  न तो उनकी क्वालिटी अच्छी थी और न ही वो भारतीय बच्चों को ध्यान में रखकर बनाए जाते थे। हमने आयात होने वाले खिलौने के लिए क्वालिटी पैरामीटर तय किए और अपनी स्वदेशी इंडस्ट्री को बढ़ावा देना शुरू किया। 3-4 वर्ष में ही टॉय इंडस्ट्री का कायाकल्प हो गया और रोजगार के अनेकों नए अवसर तैयार हुए। आज आधुनिक सैटेलाइट से लेकर सेमी हाई स्पीड ट्रेन तक भारत में ही निर्मित हो रहे हैं।

स्टार्टअप ने  40 लाख से ज्यादा जॉब क्रिएट किए

मोदी ने आगे कहा- आज युवाओं के सामने कई ऐसे सेक्टर खुल गए हैं, जो 10 साल पहले युवाओं के सामने उपलब्ध ही नहीं थे। स्टार्टअप का उदहारण हमारे सामने है। स्टार्टअप को लेकर आज भारत के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप ने 40 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जॉब क्रिएट किए हैं। इसी प्रकार से ड्रोन सेक्टर भी है। बीते 8-9 सालों में देश के स्पोर्ट्स सेक्टर का भी कायाकल्प हो गया है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago