Categories: देश

इतना बड़ा घोटाला होने के बाद भी चुप्पी साधे बैठे हैं पीएम मोदी : मल्लिकार्जुन खड़गे

संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में विपक्षी दलों ने अडानी-हिंडनबर्ग और अन्य मुद्दों पर रणनीति के लिए उनसे मुलाकात की। इस दौरान जहां कांग्रेस, DMK,NCP, BRS,JD(U),SP,CPM,CPI, केरल कांग्रेस (जोस मणि),JMM, RLD, RSP,AAP, IUML, RJD व शिवसेना शामिल रही। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हम हम संसद में अडानी का मुद्दा उठाना चाहते हैं, लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है। सरकार इतने बड़े मुद्दे पर चुप है, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

खड़गे ने कहा कि जो उद्योगपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी हैं, उनको लेकर उन्हें कुछ बोलना चाहिए नहीं तो देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाएगी। इस मुद्दे (अडानी स्टॉक क्रैश) को सदन में चर्चा में लाएंगे और जो कमियां हैं, वे हम सरकार को बताएंगे। सरकार अब तक चुप क्यों बैठी है? इतना बड़ा घोटाला होने के बाद भी सरकार चुप्पी साधे है। खासकर पीएम मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

वहीं, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा अब हम बैठक करेंगे और पूरा विपक्ष एक साथ आएगा, चर्चा होगी और फैसला होगा। यह केवल कांग्रेस का मुद्दा नहीं है, बल्कि भारत के आम लोगों का मुद्दा है।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago