मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों में दागना कुप्रथा जानलेवा साबित हो रही है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सिंहपुर थाना के कठौतिया अंधविश्वास के चक्कर में 3 महीने की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। अब बच्ची के दफन शव को निकालकर आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा कथित तौर पर अंधविश्वास के फेर में बीमार दुधमुंही 3 माह की बच्ची को गर्म सलाखों से कई बार दागा गया, जिससे बच्ची की हालत और बिगड़ती चली गई और उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। इस मामले में ये बात भी सामने आ रही है कि अक्टूबर से ही गांव में कोई एएनएम नहीं थी, जो वहां पदस्थ थी उसका तबादला कर दिया गया था इस वजह से बच्ची को टीका नहीं लगा था।
शहडोल जिले के सिंहपुर कठौतिया की 3 महीने की बच्ची को निमोनिया की वजह से सांस लेने में दिक्कत थी। अंधविश्वास की वजह से परिजन उसे किसी झोलाछाप के पास इलाज कराने ले गए। उसने इलाज के नाम पर बच्ची को एक बार या दो बार नहीं, बल्कि 51 बार दागा । इससे बच्ची की तबीयत और बिगड़ गई फिर परिवार के लोग उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज में लेकर गए जहाँ बच्ची को नहीं बचाया जा सका।
शहडोल की कलेक्टर वंदना वैद्य बताती हैं, ‘बच्ची की मां को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दो बार समझाया था कि बच्ची को दागना नहीं है। उसके बावजूद दागा गया।, जब महिला बाल विकास के अधिकारी अस्पताल गये, तो पता लगा कि ये घटना 15 दिन पुरानी थी। निमोनिया के संक्रमण बढ़ने के कारण मासूम की मौत हो गई। ‘
ऐसा ही एकऔर मामला कठौतिया से लगे गांव सामतपुर भी सामने आया है जहाँ एक और बच्ची को इलाज के नाम पर 24 बार गर्म सलाखों से दाग गया है। बताया जा रहा है कि हालत बिगड़ने पर मासूम को मेडिकल कालेज शहडोल में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर परिजन मेडिकल कालेज से निजी अस्पताल ले गए हैं। तीन माह की शुभी कोल को सांस लेने में समस्या थी तो मां सोनू कोल व पिता सूरज कोल झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिला जिसके बाद वे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। लगातार बीमार होने पर गांव की एक महिला ने बच्ची को उसके घरवालों की सहमति से गर्म सलाखों से दागा।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…