Pravasi Bharatiya Sammelan : लाखों खर्च कर सम्मेलन में शिरकत करने आए मेहमानों को अंदर तक नहीं घुसने दिया

मध्य प्रदेश के इंदौर में चल रहे 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को विदेश से आए हजारों प्रवासी भारतीय इंदौर से लौट जाएंगे, लेकिन इस आयोजन में एक दिन पहले जो हुआ, उसकी टीस भी अपने साथ ले जाएंगे। बार-बार के बुलावे और लाखों रुपये खर्च कर सम्मेलन में शिरकत करने आए मेहमानों को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में अंदर तक नहीं घुसने दिया गया। नाराज मेहमानों ने अपना गुस्सा जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर माफी भी मांगी, लेकिन प्रदेश की छवि पर लगे दाग को धोने के लिए यह शायद काफी नहीं है।

यह हुआ था कल

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होने के लिए आए। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित किया और विदेशी मेहमानों के लिए हाई पावर लंच भी होस्ट किया। इस दौरान करीब एक हजार लोगों को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के बाहर ही रोक दिया गया। उनके पास अंदर जाने के लिए वैलिड पास थी। फिर भी उन्हें एंट्री नहीं दी गई। बाहर रोके गए लोगों में मेहमानों के साथ कुछ मीडियाकर्मी भी शामिल थे।

आयोजन स्थल में भड़के NRI
आयोजन स्थल में क्षमता से अधिक एनआरआई पहुंचने के बाद प्रवेश बंद कर दिया गया। इससे एनआरआई भड़क गए। उनके गुस्से का कारण यह भी है कि वे प्रधानमंत्री मोदी को नहीं देख पाए। प्रधानमंत्री की प्रवासी भारतीयों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे जब भी विदेश जाते हैं, उन्हें देखने हजारों लोग जमा हो जाते हैं।उन्हें कहा जा रहा है कि वे सम्मेलन हॉल के बाहर बड़ी स्क्रीन पर ही कार्यक्रम को देखें। NRIs का कहना था कि हम लाखों रुपये खर्च कर यहां पहुंचे हैं और हमे स्क्रीन पर कार्यक्रम देखने को बोला जा रहा है। हम घर पर टीवी पर ही देख लेते। हंगामा बढ़ता देख आयोजकों ने मीडिया को भी बाहर कर दिया था। हालांकि बाद में कुछ एनआरआई को कन्वेंशन हॉल में प्रवेश दिया गया। लेकिन तब तक हंगामा हो चुका था।


आयोजकों की गलती

इतना बड़ा आयोजन, जिसके लिए महीनों पहले से तैयारियां चल रही थीं, आयोजकों से  ऐसी गलती की उम्मीद नहीं होती। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद तैयारियों की सुरक्षा के लिए कई मीटिंग्स ले चुके थे। जिम्मेदारों को यह पता होना चाहिए था कि आयोजन स्थल की क्षमता कितनी है। उन्हें इसे ध्यान में रखकर ही पास  को जारी करना चाहिए था। यदि लोग ज्यादा थे तो इसके लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी  चाहिए थी। अधिकारियों को यह भी पता था कि एसपीजी की अपनी व्यवस्था होती है। इसके बावजूद उन्होंने कुछ नहीं किया।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago