Categories: खेल

CWG की गोल्डमेडलिस्ट संजीता चानू डोप टेस्ट में फेल,लग सकता है 4 साल का बैन

नई दिल्‍ली. कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स (Commonwealth Games) में 2 बार स्‍वर्ण पदक जीत चुकीं देश की जानी-मानी वेटलिफ्टर संजीता चानू (Sanjita Chanu) एक बार फ‍िर डोप टेस्‍ट (Dope Test) में फंस गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने गुजरात नेशनल गेम्‍स (Gujarat National Games 2022) में उनके सैंपल लिए थे, जिसमें स्‍टेरायड ड्रास्‍टेनोलॉन पाया गया है। इसके बाद संजीता पर अस्‍थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब संजीता को नाडा के सुनवाई पैनल के सामने अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी वरना उन पर 4 साल का बैन लगेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

2014 के ग्‍लासगो और 2018 के गोल्‍डकोस्‍ट कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली संजीता ने 30 सिंतबर 2022 को अहमदाबाद में हुए नेशनल गेम्‍स में 49 किलो भारवर्ग में शिरकत की थी। इसमें मीराबाई चानू ने 191 किलो वजन के साथ स्‍वर्ण और संजीता ने 187 किलो वजन के साथ रजत पदक जीता था। इसी दौरान नाडा ने उनका सैंपल लिया था, जिसमें स्‍टेरायड पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीता का बी सैंपल भी हो गया है और उसका नतीजा ए सैंपल जैसा ही आया है।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) के प्रमुख सहदेव यादव के हवाले से कहा गया है, “मुझे बहुत दुख है कि इतनी वरिष्ठ भारोत्तोलक डोप टेस्ट में पकड़ी गयीं. इस तरह की घटनाएं हमारे खेल की छवि को धूमिल करती हैं. सभी जानते हैं कि डोप धोखाधड़ियों के प्रति हमारी सख्त नीति है. हम समय-समय पर शिविरों और टूर्नामेंटों के दौरान अपने भारोत्तोलकों का परीक्षण करवाते हैं और ऐसा कई बार हुआ है, जब उनमें से कई को बाहर जाने के लिए कहा गया है. लेकिन हमें इस तरह से झटका लगता है

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago