अन्य समाचार

पंजाब के CM भगवंत मान, जनसभा को किया संबोधित , AAP को वोट दे और झाड़ू उठा कर MP की सफाई करें

भोपाल। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भोपाल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सी.एम. भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेता चुनावों से पहले घर-घर जाकर वोट मांगते हैं और जीतने के बाद लोगों की परेशानियां सुनने के लिए भी दरवाजा नहीं खोलते। उन्होंने कहा कि अब जनता के पास बदला लेने का मौका है। इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि चुनाव से पहले नेता घरों में आकर पैसों का लालच देकर वोट मांगेगे। उन्होंने लोगों से कि वह पैसे रख लें क्योंकि घर आई लक्ष्मी का अपमान नहीं करना चाहिए पर वोट वह आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि सरकारें देश को लूट कर खा गई हैं। इस देश पर और हर चीज पर जनता का हक है और इस हक को लेने के लिए वोट का अधिकार दिया गया है। सी.एम. मान ने कहा कि इस बार वे आम आदमी पार्टी को वोट दे और झाड़ू उठा कर मध्यप्रदेश की सफाई करें।

‘मैं छोटा था तो Train में चाय बेचता था..’ बड़े होकर Rail , तेल, एयरपोर्ट  बेच दिया’

पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए मान ने कहा कि  बड़े साहब कहते हैं कि ‘मैं छोटा था तो Train में चाय बेचता था..’ बड़े होकर Rail ही बेच दी! BHEL-तेल, LIC, Airport बेच दिया। थोड़ा सा Media ख़रीदा और सब कुछ बेच दिया। केंद्र सरकार ‘हम दो हमारे दो’ के नारे पर चल रही है। ऊपर वाले दो यानी अडाणी और अंबानी। मान ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस चेंज नहीं, एक्सचेंज हो गई है। कांग्रेस सेल पर है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago