देश

Sakshi Murder Case : आरोपी को कोई पछतावा नहीं, कोर्ट ने भेजा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

नई दिल्ली ।  दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या के आरोपी साहिल को आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने साहिल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। बता दें कि रविवार रात सरेराह एक साहिल ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किशोरी की हत्या कर दी थी और लोग तमाशबीन बने रहे। लड़की के सिर पर साहिल (20) ने पत्थर से भी छह बार वार किए थे। इसके बाद वह बुलंदशहर में स्थित अपनी बुआ के घर जाकर छिप गया था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।  पूछताछ में आरोपी को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि उसे अपने किए कृत्य पर कोई पछतावा है। पुलिस ने आरोपी से गहनता के साथ पूछताछ करने के लिए कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने पुलिस के निवेदन को स्वीकार कर आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक चाकू बरामद नहीं हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है। पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी 10 दिन से अपनी दोस्त के घर में थी। वो जिस दोस्त का जिक्र कर रही हैं, उसका नाम नीतू है। नीतू के बेटे के बर्थडे में जाने की बात कहकर वह घर से निकली थी। वो अक्सर नीतू के घर जाती थी और वहां रुकती थी, नीतू का पति जेल में है।

बताया जा रहा है कि साहिल और मृतिका के बीच संबंध थे, लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया था। मृतिका अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसी दौरान आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक दो बार नहीं बल्कि कई बार चाकू से हमला किया और उसके बाद पत्थर से सिर कूचल दिया।

ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी ने 16 वर्ष की किशोरी की निर्मम हत्या करने के बाद रिठाला में हत्या में इस्तेमाल हथियार छिपाया। यह हथियार अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। उसके बाद वह बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर छिप गया। मोबाइल से आरोपी की लोकेशन का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसे बुलंदशहर से दबोच लिया।

पूछताछ में पुलिस को गुमराह कर रहा साहिल

साहिल सजा से बचने के लिए हर तरकीब अपना रहा है। वह पूछताछ में लगातार बात बदल रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक हत्या के बाद सबसे पहले उसने रिठाला जाकर वहां हथियार छिपा दिया था। इसके आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए बुलंदशहर जाते वक्त दो बसें बदली थी।

किसी तरह का पछतावा नहीं

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी से पूछताछ की तो वह बेखौफ दिख रहा था। बताया जा रहा है कि उसने अपना गुनाह पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया। कहा कि मृतका के साथ उसका रिश्ता था। उसे अपने अपराध पर किसी तरह का पछतावा नहीं है। मृतका उसे इग्नोर कर रही थी। जिस वजह से वह अपना आपा खो बैठा था।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago