भोपाल दुग्ध सहकारी संघ साँची ने उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका दिया । सांची ने दूध के सभी ब्रांडों पर प्रति लीटर दो रुपए तक दाम बढ़ा दिए हैं। दूध के यह दाम रविवार सुबह से प्रभावी हो जाएंगे। दाम बढ़ते ही आम जनता को सांची का डायमंड का 500 मिली पैक 32 के बजाय अब 33 रुपये में मिलेगा। यानी एक लीटर दूध के लिए अब 64 के बजाय 66 रुपये देने होंगे । वहीं गोल्ड वेरिएंट दूध का एक लीटर पैकेट 63 रुपये में मिलेगा। वर्तमान में इसकी कीमत 61 रुपये प्रति लीटर है। दो माह पहले भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। तब 20 अक्टूबर को दूध के दाम बढ़ाए गए थे। एक लीटर सांची गोल्ड की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर थी। राजधानी भोपाल के साथ सीहोर, विदिशा, बैतूल, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम और राजगढ़ में भी के दूध के दामों में बढ़ोतरी हो जाएगी। भोपाल दुग्ध संघ दूध के राजधानी भोपाल सहित आठ जिलों में प्रतिदिन तीन लाख 25 हजार लीटर दूध रोजाना बेचता है। इसके पूर्व भी दीपावली से ठीक पहले सांची ने अपने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। दो माह बाद फिर से दाम बढ़ने के कारण लोगों पर महंगाई की मार पड़ेगी। अक्टूबर माह में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने अपने नियमित ग्राहकों के एक माह के एडवांस पेमेंट पर मिलने वाली 50 पैसे प्रति लीटर की छूट को भी खत्म कर दिया था।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…