भोपाल में आयुर्वेद जिला अस्पताल का बनेगा नवीन भवन

भोपाल के शिवाजी नगर में संचालित आयुर्वेद जिला अस्पताल का जल्द नवीन भवन बनेगा। इसके लिये आयुष विभाग द्वारा 2.50 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की जा चुकी है। भवन निर्माण का कार्य हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा। नवीन जिला आयुर्वेद अस्पताल की क्षमता 30 बिस्तरों की होगी। भवन में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर तथा पुरूष और महिला रोगियों के लिये पंचकर्म की व्यवस्था रहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला अस्पताल परिसर में हर्बल गार्डन भी विकसित

वर्तमान में आयुर्वेद जिला अस्पताल पुराने भवन में संचालित हो रहा है। जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति भी गठित है। जन-सहयोग से एकत्रित धन राशि समिति के माध्यम से रोगियों के कल्याण के लिये खर्च की जा रही है। वर्तमान जिला अस्पताल परिसर में हर्बल गार्डन भी विकसित किया गया है। गार्डन में करीब 30 से 35 औषधि पौधे लगाए गये है। जिला अस्पताल में आने वाली व्यक्तियों को औषधि पौधों को गुणों एवं महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। शासकीय जिला अस्पताल में पंचकर्म की सुविधा भी उपलब्ध है। जिला अस्पताल शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे तक उपचार के लिये खुला रहता है।

आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण

आयुष आयुक्त श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने भोपाल जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की पद-स्थापना, औषधि वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष में अनिवार्य रूप से कम से कम एक चिकित्सक की अनिवार्य उपस्थिति के संबंध में भी निर्देश दिये।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

1 week ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago