भोपाल में सांची दूध के दाम दो रुपये लीटर तक बढ़े

भोपाल दुग्ध सहकारी संघ साँची ने उपभोक्‍ताओं को महंगाई का एक और झटका दिया । सांची ने दूध के सभी ब्रांडों पर प्रति लीटर दो रुपए तक दाम बढ़ा दिए हैं। दूध के यह दाम रविवार सुबह से प्रभावी हो जाएंगे। दाम बढ़ते ही आम जनता को सांची का डायमंड का 500 मिली पैक 32 के बजाय अब 33 रुपये में मिलेगा। यानी एक लीटर दूध के लिए अब 64 के बजाय 66 रुपये देने होंगे । वहीं गोल्ड वेरिएंट दूध का एक लीटर पैकेट 63 रुपये में मिलेगा। वर्तमान में इसकी कीमत 61 रुपये प्रति लीटर है। दो माह पहले भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। तब 20 अक्टूबर को दूध के दाम बढ़ाए गए थे। एक लीटर सांची गोल्ड की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर थी। राजधानी भोपाल के साथ सीहोर, विदिशा, बैतूल, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम और राजगढ़ में भी के दूध के दामों में बढ़ोतरी हो जाएगी। भोपाल दुग्ध संघ दूध के राजधानी भोपाल सहित आठ जिलों में प्रतिदिन तीन लाख 25 हजार लीटर दूध रोजाना बेचता है। इसके पूर्व भी दीपावली से ठीक पहले सांची ने अपने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। दो माह बाद फिर से दाम बढ़ने के कारण लोगों पर महंगाई की मार पड़ेगी। अक्टूबर माह में भोपाल सहकारी दुग्‍ध संघ ने अपने नियमित ग्राहकों के एक माह के एडवांस पेमेंट पर मिलने वाली 50 पैसे प्रति लीटर की छूट को भी खत्‍म कर दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago