म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के लोड डिस्पेच सेंटर को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार

म.प्र. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के जबलपुर स्थित स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर को उसके विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचे, नवाचार करने, देश में सर्वप्रथम साइबर सिक्योरिटी माडल विकसित करने सहित अन्य मापदंडों में अग्रणी होने से देश के पावर सेक्टर का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय  लोड डिस्पेच सेंटर (भार प्रेषण केन्द्र) उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ है। भारत के बिजली सेक्टर की राष्ट्रीय संस्था ग्रिड इंडिया से संबधित फोरम ऑफ लोड डिस्पेचर  एवं आईआईटी दिल्ली  द्वारा आयोजित नेशनल पावर सिस्टम कांफ्रेंस में म.प्र. ट्रांसको की तरफ से मुख्य अभियंता स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर जबलपुर श्री एस.एस. पटेल एवं अधीक्षण अभियंता श्री आर.के. गुप्ता ने पुरस्कार ग्रहण किया। उत्कृष्ट लोड डिस्पेच सेंटर की चयन प्रक्रिया में देश के 43  लोड डिस्पेच सेंटर्स ने हिस्सा लिया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने  म. प्र.  ट्रांसको स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर जबलपुर के अभियंताओं को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर्स की परफारमेंस परखी
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को देश के पावर सेक्टर का यह बेहद प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रिड मापदण्डों का पालन करने और पुरस्कार चयन की तीन चरणों की कठिन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद मिला है। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में 40 से अधिक  मापदंड बिंदुओं  पर वस्तुस्थिति के आधार पर  मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र और तेलंगाना प्रदेश चुने गये। दूसरे चरण में प्रेजेंटेशन एवं चार सदस्यीय जूरी द्वारा लिये मौखिक  साक्षात्कार के आधार पर  पहले चरण में चयनित तीनों स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर्स की परफारमेंस परखी गई। 

विश्व स्तरीय रिटायर्ड विशेषज्ञ ने पुरस्कार के लिये चुना

आईआईटी के प्रोफेसर्स, पोसोको (ग्रिड इंडिया) के विश्व स्तरीय रिटायर्ड विशेषज्ञ और टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीटयूट के नामी विशेषज्ञों की जूरी द्वारा तीसरे चरण की प्रक्रिया के बाद समग्र रूप से मध्यप्रदेश के राज्य लोड डिस्पेच सेंटर को इस पुरस्कार के लिये चुना गया।

यह रही प्रक्रिया

पुरस्कार के लिए पहले देश के  सभी राज्य लोड डिस्पेच सेंटरों से आवेदन मंगाये गये। राज्य लोड डिस्पेच सेंटरों के बुनियादी ढाँचे, नवाचार में किए गये कार्यों का विवरण, पावर सेक्टर की चुनौतियों से निपटने के तरीके, सायबर सिक्योरिटी के लिए पालन की गई प्रक्रिया, ग्रिड मैनेजमेंट कार्मिकों को ट्रेनिंग और उनके वेलफेयर के लिए किये गये कार्य, अत्याधुनिक आईटी सिस्टम की उपलब्धता, रियल टाइम डाटा का संग्रहण, नवीनीकरण ऊर्जा के ग्रिड के साथ एकीकरण, आइसलेडिंग स्कीम आदि  बिन्दुओं पर जानकारी दी गई थी।   

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago