गुवाहाटी। 21 बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वाले एक सरकारी स्कूल के वार्डन को अरुणाचल प्रदेश की एक विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। पीड़ितों के वकील ने कहा कि यह पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत किसी आरोपी को मौत की सजा सुनाए जाने का पहला मामला है।
आरोपी वार्डन ने 2014 से 2022 तक सरकारी छात्रावास में रहने वाले 21 बच्चों का यौन शोषण और बलात्कार किया। 2022 में मामला सामने आने के बाद सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एक पिता द्वारा अपनी 12 वर्षीय जुड़वां बेटियों के साथ वार्डन द्वारा बलात्कार किए जाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच शुरू हुई थी। यौन उत्पीड़न और बलात्कार पीड़ितों में छह लड़के भी शामिल हैं। एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि छह पीड़ितों ने आत्महत्या का प्रयास किया था।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…