मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 नवाचार श्रेणी के लिए चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी, सीएम देंगे एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र

भोपाल । सामान्य प्रशासन विभाग ने नवाचार श्रेणी के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी की है। सूची में 6 क्षेत्रों के लिए 14 शासकीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी चयनित शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1-1 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों को यह पुरस्कार अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा है। सम्मान समारोह का आयोजन नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

6 क्षेत्रों में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा पुरस्कार

  1. शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास,
  2. स्वास्थ्य एवं पोषण,
  3. सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण,
  4. अधोसंरचना,
  5. नागरिक सेवा प्रदाय-सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन,
  6. रोजगार एवं आर्थिक विकास क्षेत्रों में नवाचार के लिये पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं।

शासकीय अधिकारियों को किया जाएगा पुरस्कृत

पुरस्कार के चयनित अधिकारियों में

  • सुश्री शीला दाहिमा,
  • श्री माधव प्रसाद पटेल,
  • श्रीमती अदिति गर्ग,
  • डॉ. इंदिरा दांगी,
  • श्रीमती शारदा डुडवे,
  • श्री आलोक पौराणिक,
  • श्री चंद्रमोहन ठाकुर,
  • डॉ. यशपाल सिंह,
  • श्री संजय जोशी,
  • श्री अमित तोमर,
  • श्री ऋषव गुप्ता,
  • श्री गणेश शंकर मिश्रा,
  • श्री दिव्यांक सिंह
  • श्री प्रवीण सिंह

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago