भोपाल

भोपाल के VVIP इलाके में सरकारी आवास परिसर में बनीं दो मजारें, ‘लैंड जिहाद’ को लेकर उठा विवाद

भोपाल।  राज्य की राजधानी भोपाल के अति-संवेदनशील और वीवीआईपी माने जाने वाले इलाके में दो मजारों के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह मजारें ‘1250 क्वार्टर’ क्षेत्र के एक सरकारी आवास परिसर में बनाई गई हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई शीर्ष IAS अधिकारियों के सरकारी आवासों से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  अब मामला प्रकाश में आने के बाद हिंदू संगठनों ने इसे ‘लैंड जिहाद’ का नाम दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘1250 क्वार्टर’ इलाके में 90% आवास सरकारी हैं। ऐसे में इस जगह पर एक घर के परिसर में मजारों के सामने आने हिंदू संगठनों में रोष और नाराज़गी बढ़ गई है।

‘संस्कृति बचाओ मंच’ नामक संगठन का दावा है कि ये मजार हाल ही में बनाई गई है। संगठन के अधिकारियों ने पत्र लिख कर प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने लिखा कि बाघम्बरी देवी मंदिर के पास मुस्लिम व्यक्तियों ने दो मजारों का अवैध रूप से निर्माण किया गया है। इसे हटवाने के लिए उचित और दंडात्मक कार्रवाही करें ताकि शासन की बहुमूल्य भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया जा सके।

स्थानीय लोगों का दावा है कि मजार कई वर्ष पुरानी है। इसे यहाँ रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने बनाया था। फिलहाल प्रशासन ने अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago