देश

TERROR ATTACK IN PAHALGAM आतंकी हमले में नौसेना, IB अधिकारी सहित 28 लोगों की मौत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर घूमने आए पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें दो विदेशी पर्यटकों समेत 28  लोगों की मौत होने की खबर है. हमले में कई अन्य पर्यटक घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम शहर के पास एक मशहूर घास के मैदान में आतंकवादियों की गोलीबारी में 28  लोग मारे गए, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे. रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में पर्यटक, स्थानीय नागरिक और सेना के जवान शामिल हैं, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

खुफिया ब्यूरो (आईबी) अधिकारी की दर्दनाक मौत

इस हमले में मारे गए पर्यटकों में हैदराबाद के खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी, मनीष रंजन भी शामिल हैं. दुखद रूप से, उनकी पत्नी और बच्चों के सामने ही उन्हें गोली मार दी गई. बिहार के मूल निवासी रंजन हैदराबाद में तैनात थे और अपने परिवार के साथ लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) यात्रा पर थे.

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की 6 अप्रैल को हुई थी शादी

वहीं, करनाल के रहने वाला इंडिनय नेवी के अफसर भी इस हमले में शहीद हो गए. 26 वर्षीय विनय नरवाल नौ सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर थे और उनकी पोस्टिंग केरल के कोच्ची में थी. 6 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी, जिसके बाद वो पत्नी के साथ पहलगाम गए थे. मृतकों और घायलों की सूची यहां दी गई है.

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया. अधिकारियों ने बताया कि हमला बैसरन नामक घास के मैदान में हुआ, जहां सिर्फ पैदल या घोड़ों के जरिये ही पहुंचा जा सकता है. यहां आज सुबह पर्यटकों का एक समूह घूमने आया था.

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि एक हेलिकॉप्टर के जरिये घायलों को निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोगों ने घोड़ों के जरिये घास के मैदान से नीचे उतारा.

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर हैं और पर्यटन तथा ट्रैकिंग का मौसम जोर पकड़ रहा है. यह हमला दोपहर करीब 3 बजे हुआ. पहलगाम के रिसॉर्ट शहर से करीब छह किलोमीटर दूर बैसरन घास का मैदान है, जो घने देवदार के जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है और देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है.

नाम पूछकर गोली मारी गई

अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी घास के मैदान में घुस आए और उन्होंने खाने-पीने की दुकानों के आसपास घूम रहे, घोड़े की सवारी कर रहे या पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गोलीबारी के बाद मदद के लिए चीख-पुकार सुनी जा रही थी, जबकि बेजान शव खून से लथपथ पड़े थे. कुछ लोगों का कहना है कि हमलावरों की संख्या पांच थी. एक महिला ने बताया कि आतंकवादियों ने पीड़ितों को गोली मारने से पहले उनका नाम पूछा.

राजनीतिक दलों ने हमले की निंदा की

जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा की है. पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले की निंदा करती हैं.

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. कश्मीर ने हमेशा पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया है, इसलिए यह घटना बेहद चिंताजनक है. अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और संभावित सुरक्षा चूक की जांच करने के लिए गहन जांच की जरूरत है.”

मुफ्ती ने आगे कह कि आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोपरि है. भविष्य में हमलों को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए.

 

पर्यटकों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने पर्यटकों की मदद के लिए चौबीसों घंटे चलने वाली इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की है. आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “अनंतनाग जिला प्रशासन ने सहायता या जानकारी की आवश्यकता वाले पर्यटकों के लिए 24×7 आपात हेल्प डेस्क स्थापित किया है. पर्यटक जानकारी या सहायता के लिए 01932222337, 7780885759, 9697982527 या 6006365245 पर संपर्क कर सकते हैं.”

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में भी एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. पहलगाम आतंकवादी घटना के संबंध में सहायता के लिए पर्यटक 01942457543, 01942483651 या 7006058623 पर संपर्क कर सकते हैं.

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

5 days ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

1 week ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

1 week ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 month ago