सीहोर। सांसद और मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर रविवार को सीहोर के सलकनपुर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने देवी दर्शन किए। वे रेहटी में दशहरा खेल मैदान पर आयोजित प्रेमसुंदर क्रिकेट टुर्नामेंट में शामिल होने रहेटी आए। भोपाल से हेलिकाप्टर से पहले सलकनपुर पहुंचे और वहां मां विजयासन के दर्शन कर रेहटी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं साढ़े तीन साल से राजनीति में हूं। कई जगह गया, नेताओं की लोकप्रियता देखी। इस बीच आपके सीएम (शिवराज सिंह) की लोकप्रियता के चर्चे भी सुने, लेकिन आज देख भी लिया। जितनी लोकप्रियता शिवराज सिंह चौहान की है। उतनी किसी की भी नहीं। एक और बात मैं कहना चाहता हूं कि आपके सीएम की तरह हमारे दिल्ली के सीएम होते तो अब तक हमारे प्रदेश की तस्वीर ही बदल जाती।
दर्शकों से खचाखच स्टेडियम मे दस हज़ार से अधिक दर्शक मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व क्रिकेट व गौतम गंभीर, साधना सिंह चौहान खुली जीप मे स्टेडियम मे बैठे दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। सभी दर्शकों ने मोबाइल टार्च जला कर कर स्वागत किया जिससे स्टेडियम रोशनी से जगमगा उठा।
प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच बुधनी सिटी यूनाइटेड ने 76 रनों से जीता। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद श्री गौतम गंभीर ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…