Categories: मनोरंजन

तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में शिजान खान गिरफ्तार

मुंबई, टीवी कलाकार तुनिशा शर्मा (उम्र 20) की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में वालीव पुलिस स्टेशन की टीम ने रविवार को उसके सह कलाकार शिजान खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे वसई सेशन कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने 28 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

टीवी कलाकार तुनिशा शर्मा का शव शनिवार को सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा दास्तान ए काबुल’ के सेट पर बाथरूम में मिला था, शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया है। टीवी कलाकार तुनिशा शर्मा के शव का आज सुबह मुंबई के जेजे अस्पताल में अंडर कैमरा पोस्टमॉर्टम किया गया है। वालीव थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलास बर्वे के अनुसार मामले की गहन छानबीन हर एंगल से की जा रही है।

मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने मीडिया को बताया है कि तुनिशा शर्मा एक टीवी शो में बतौर एक्ट्रेस काम करती थीं। तुनिशा और शिजान खान का प्रेम संबंध था। 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद तुनिशा ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा की मां ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर शिजान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां उसे 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिशा की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। फिलहाल, जांच चल रही है। शिजान और तुनिशा के फोन जब्त कर लिए गए हैं। अभी तक जांच में ब्लैकमेलिंग या ‘लव जिहाद’ का कोई एंगल सामने नहीं आया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Anand

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago