मध्यप्रदेश

श्री कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक द्वारा आधुनिक एवं सुव्यवस्थित मुक्तिधाम का निर्माण, नगरवासियों की वर्षों पुरानी आवश्यकता हुई पूर्ण

अमरकंटक। पावन पवित्र नगरी धार्मिक स्थल के समाज सेवी कल्याण सेवा, आश्रम द्वारा नगरवासियों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त मुक्तिधाम का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। यह पुनीत एवं मानवसेवी कार्य आश्रम के प्रबंध निवासी स्वामी हिमाद्रि मुनी जी महाराज की दूरदर्शी सोच, सामाजिक संवेदना एवं लोककल्याण के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।

पूर्व में नगर में स्थित मुक्तिधाम में बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ जल, विद्युत प्रकाश तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। अंतिम संस्कार जैसे अत्यंत संवेदनशील समय में शोकाकुल परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। साथ ही मुक्तिधाम का सड़क के समीप स्थित होना विद्यालय जाने वाले बच्चों पर मानसिक एवं भावनात्मक प्रभाव भी डालता था, जिसे लेकर स्वामी हिमाद्रि मुनी जी महाराज निरंतर चिंतित रहते थे।

इन्हीं सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्वामी जी के मन में एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पूर्णतः व्यवस्थित मुक्तिधाम की परिकल्पना उत्पन्न हुई। उन्होंने नगरहित को सर्वोपरि रखते हुए इस योजना को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया। नव-निर्मित मुक्तिधाम में चारों ओर बाउंड्री वॉल, स्वच्छ जल की व्यवस्था, विद्युत प्रकाश, पक्की सड़क, छायादार विश्राम स्थल सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

स्वामी हिमाद्रि मुनी जी महाराज के संकल्प, श्री कल्याण सेवा आश्रम के निरंतर प्रयास एवं समाज के सहयोग से यह महत्वाकांक्षी योजना आज पूर्ण रूप से साकार हो चुकी है। यह मुक्तिधाम न केवल नगरवासियों को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सम्मान, गरिमा एवं संवेदनशील वातावरण में संपन्न कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस मानवसेवी कार्य के लिए नगरवासियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने श्री कल्याण सेवा आश्रम एवं स्वामी हिमाद्रि मुनी जी महाराज के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। साथ ही स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग के लिए भी विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया।

नव-निर्मित मुक्तिधाम आने वाले समय में अमरकंटक नगर के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक धरोहर के रूप में स्थापित होगा।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago