देश

अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच करेगी SIT, यूपी पुलिस के इन 3 तेज-तर्रार अफसरों को मिली जिम्मेदारी

प्रयागराज: प्रयागराज में शनिवार को माफिया अतीक अमहद और उसके भाई अशरफ को पुलिस की रिमांड में तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना काल्विन अस्पताल से चंद कदमों की दूरी और पुलिस के सामने हुई है। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले युवकों ने तुरंत सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के मामले की जांच अब स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (SIT) करेगी। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस टीम को डीसीटी क्राइम हेड करेंगे। टीम में एसीपी सतेंद्र तिवारी और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह को भी शामिल किया गया है। इस हत्याकांड को लेकर प्रयागराज पुलिस कोर्ट से तीनों आरोपियों की रिमांड मांगने की भी तैयारी कर रही है।

एसआइटी अभिरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मियों की भूमिका, उनकी उपस्थिति और उनकी ओर से उठाए गए कदम के सभी तथ्यों की छानबीन करेगी। साथ ही आरोपितों के बारे में और उनकी माडस अपरेंडी का पता लगाते हुए कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच को आगे बढ़ाएगी। वहीं, शासन स्तर पर गठित जांच आयोग के सदस्य भी जल्द ही प्रयागराज आकर पूरे मामले की तहकीकात करेंगे।

दो महीने में देनी होगी रिपोर्ट

यूपी सरकार ने पूरे मामले में इससे पहले न्यायिक आयोग का गठन किया था। इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश अरविन्‍द कुमार त्रिपाठी द्वितीय की अध्‍यक्षता में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी को बतौर सदस्‍य आयोग में शामिल किया गया है। आयोग 2 महीने में पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

दूसरे दिन भी बंद रहा इंटरनेट

रविवार की तरह सोमवार को भी करेली, चकिया, कसारी-मसारी सहित तमाम मोहल्ले में एहतियातन फोर्स तैनात है। अफवाहों का दौर भी चल रहा है। इंटरनेट सेवा दूसरे दिन भी बंद है। फिलहाल डीसीपी नगर दीपक भूकर का कहना है कि हत्याकांड की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआइटी बनाई गई है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago