विदेश

अमेरिका के टेक्सास में डेयरी फार्म में भीषण धमाका, 18 हजार से ज्यादा गायों की दर्दनाक मौत

वॉशिंगटन: अमेरिका के पश्चिम टेक्सास में एक दर्दनाक हादसा हुआ है (Western Texas)  एक डेयरी फार्म (Dairy Farm) में बड़े पैमाने पर विस्फोट के बाद यहां भयंकर आग लग गई। जिसके के बाद यहां मौजूद 18 हजार गायों की मौत हो गई है। यह किसी घटना में एक साथ होने वाली मवेशियों की मौत का सबसे बड़ा हादसा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डेयरी फार्म में आग से भीषण तबाही

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह फार्म एक परिवार का था, जो टेक्सास का सबसे बड़ा दूध उत्पादक था। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, तब पता चला कि 18,000 से अधिक गायों की मौत हो गई है। डेयरी फार्म में आग से भीषण तबाही कास्त्रो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने घटना के बाद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें विस्फोट के बाद धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है। तस्वीरों में आग की लपटें एक इमारत से होते हुए फैलता देखा जा सकता है।

शेरिफ के कार्यालय ने आगे कहा, कि दमकलकर्मियों ने एक व्यक्ति को बचाया है, जो जलती हुई इमारत के अंदर फंसा हुआ था। वहीं, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खेत की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है। वहीं, एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट (AWI) ने मांग की है, कि खलिहानों में आग लगने को लेकर सख्त कानून बनाए जाएं। AWI का कहना है, कि पशुओं के रखरखाव को लेकर भारी लापरवाही बरती जाती है, जिसकी वजह से हर साल हजारों मवेशियों की मौत हो जाती है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago