Categories: देश

47 साल के BJP Leader पर Samajwadi party नेता की 26 साल की बेटी को भगा ले जाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बीजेपी लीडर पर सपा नेता की बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगा है। उक्त मामले में सपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीजेपी के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला पर 26 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। आशीष शादीशुदा और दो बच्चों के पिता है,बीजेपी नेता की इस करतूत से पार्टी की किरकिरी होने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उसे निष्कासित कर दिया।

जानिए क्या है मामला

मामला हरदोई शहर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले का है। यहां बीजेपी के 47 साल के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला पर समाजवादी पार्टी के नेता की 26 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया । सपा नेता की ओर से पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि आशीष शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला 13 जनवरी को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

दो बच्चों का बाप – आशीष शुक्ला

इलाके में चर्चा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच सपा नेता की बेटी की शादी भी तय हो गई थी। इस बीच दोनों फरार हो गए। बता दें कि बीजेपी नेता आशीष शुक्ला शादीशुदा है और उसका 21 साल का बेटा और सात साल की बेटी है। इस बीच सोशल मीडिया पर पूरा वाकया जमकर वायरल हो रहा है।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago