मध्यप्रदेश

Swachh Survekshan Awards 2023  : इंदौर सातवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर,भोपाल को देशभर में 5वां स्थान प्राप्त

नई दिल्ली। स्वच्छता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर  ने एक बार फिर बाजी मारते हुए इतिहास रच दिया है।  आज इंदौर को एक बार फिर देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला है. इस बार इंदौर के साथ-साथ सूरत (Surat) को भी देश के सबसे साफ शहर का पुरस्कार दिया गया है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के ये पुरस्कार नई दिल्ली के भारत मंडपम (कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  की उपस्थिति में प्रदान किए गए हैं।

सीएम मोहन यादव ने प्राप्त किया पुरस्कार

नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार-2023 समारोह में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अवॉर्ड प्राप्त किया।   इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित थे।

सीएम ने कहा “स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में इंदौर शहर को पहला और मध्यप्रदेश राज्य को देश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर सभी जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मवीरों और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं”

“स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपना इंदौर” : CM मोहन यादव

अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा इंदौरवासियों ने पुनः यह सिद्ध कर दिया है कि स्वच्छता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है, बल्कि अब उनकी सोच में भी स्वच्छता ही है. स्वच्छता की इस सबसे बड़ी उपलब्धि पर मैं समस्त प्रदेशवासियों एवं स्वच्छता के कार्य में लगी पूरी टीम को बधाई देता हूं एवं अपील करता हूं कि स्वच्छता के लिए आपका यह जुनून कभी कम न हो।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सदैव कटिबद्ध है। ”

स्‍वच्‍छता ही सुंदरता है : मोहन यादव

स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2023 में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में मध्‍यप्रदेश ने दूसरा स्‍थान प्राप्‍त करने पर सीएम मोहन यादव ने लिखा है कि स्‍वच्‍छता ही सुंदरता है. स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2023 में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में मध्‍यप्रदेश ने दूसरा स्‍थान प्राप्‍त कर हम सभी प्रदेशवासियों का गौरव बढ़ाया है।  इस सफलता के लिए मैं सभी मध्‍यप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।  मुझे पूर्ण विश्‍वास है कि मध्‍यप्रदेश ऐसे ही आदरणीय प्रधानमंत्री जी के “स्‍वच्‍छ भारत अभियान” के महायज्ञ में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।  आज महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मु द्वारा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के साथ देश के सबसे स्‍वच्‍छ राज्‍य 2023 श्रेणी का द्वितीय पुरस्कार प्राप्‍त किया।

CM ने कहा- अभिनंदन भोपाल!

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को देशभर में 5वां स्थान प्राप्त करने पर डॉ मोहन यादव ने बधाई देते हुए कहा कि “अभिनंदन भोपाल! स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को देशभर में 5वां स्थान प्राप्त करने पर समस्त भोपालवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।  प्रधानमंत्री के संकल्प से सम्पूर्ण भारत में स्वच्छता की जो अलख जगी है, अब वह जन अभियान का रूप ले चुकी है। ”

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago