बिजनेस

माइक्रोसॉफ्ट 28 साल बाद हटा रही वर्डपैड

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट यूजर हैं तो कंपनी का ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। दरअसल, कंपनी अपने सालों पुराने एक ऐप को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है। यानी इस ऐप का इस्तेमाल यूजर्स एक समय के बाद नहीं कर सकेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वर्डपैड ने माइक्रोसॉफ्ट राइट की ली थी जगह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्डपैड को माइक्रोसॉफ्ट राइट की जगह लाया गया था। इसमें MS वर्ड की तरह अधिक फीचर्स मिलते थे और यह नोटपैड ऐप का एडवांस वर्जन थी। नोटपैड को अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन वर्डपैड की छुट्टी होने जा रही है। इसके साथ-साथ कंपनी पीपल ऐप को भी हटा रही है। अगर आप नई विंडोज इंस्टॉल करते हैं तो आपको ये दोनों ऐप्स नहीं मिलेंगी। इनकी जगह आपको दूसरे विकल्प इस्तेमाल करने होंगे।

वर्डपैड की जगह क्या इस्तेमाल करें?

माइक्रोसॉफ्ट अपने यूजर्स को वर्डपैड की जगह MS वर्ड और नोटपैड का इस्तेमाल करने का सुझाव दे रही है। .doc और .rtf फाइल्स के लिए कंपनी ने MS वर्ड और .txt. फाइल्स के लिए विंडोज नोटपैड उपयोग करने की सलाह दी है।वर्डपैड हटाने की सूचना कई लोगों के लिए एक झटके की तरह आई है, लेकिन कंपनी ने पिछले साल सितंबर में बता दिया था कि यह ऐप जल्द ही बंद होने वाली है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago