इन तरीकों से सर्दियों में करें रूखी स्किन की देखभाल

भारत में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। सर्दियों का मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में इस मौसम में आपको अपनी त्वचा पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होती है। अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए इनमें से कुछ घरेलू उपचारों को आजमाएं।

त्वचा को गर्म पानी से दूर रखें
सर्दी के कारण लोग सर्दी के मौसम में सामान्य पानी की जगह गर्म पानी से नहाते हैं। गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक मॉइश्चराइजर को खत्म कर देता है। कभी भी अपनी त्वचा को गर्म पानी से साफ नहीं करना चाहिए और न ही स्नान करना चाहिए।

त्वचा की नमी बनाये रखें
रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर नारियल के तेल या किसी अन्य तेल से मसाज करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और वह रूखी नहीं होगी. मसाज करने से खून का संचार होता है, जिससे त्वचा जवां नजर आएगी।

सनस्क्रीन अपनाएं
मौसम कोई भी हो अपने चेहरे पर सूरज की किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सनस्क्रीन आपकी त्वचा को टैन होने से बचाता है जिससे आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पियें
सर्दी के मौसम में लोग पानी कम पीते हैं। पानी कम पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। जिसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखाई दे रहा है। इसलिए चेहरे की नमी और खूबसूरती बनाए रखने के लिए खूब पानी पिएं। अधिक पानी पीने से आपकी त्वचा और शरीर दोनों ही हाइड्रेट रहेंगे।

मॉइश्चराइजर लगाएं
सर्दियों के मौसम में कड़ाके की ठंड के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। जिससे चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है। इसलिए इस मौसम में अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा स्वस्थ रहती है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago