एनएसडीएल और एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ के लिए किया समझौता

मुंबई, 22 दिसंबर 2022: भारत की पहली सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ के लिए एसबीआई फाउंडेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, यह एक मोबाइल मेडिकल यूनिट है जिसे ‘क्लिनिक-ऑन-व्हील्स’ के रूप में भी जाना जाता है, जो स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के साथ सबसे कमजोर समुदायों की सेवा करती है। इस सहयोग से देश भर में सेवा से वंचित / कम सेवा वाले क्षेत्रों में लोगों को उनके दरवाजे पर प्राथमिक, निवारक, नैदानिक, उपचारात्मक और रेफरल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुश्री पद्मजा चुंदुरु (एमडी और सीईओ, एनएसडीएल), श्री समर बनवत (कार्यकारी निदेशक, एनएसडीएल), श्री प्रमित सेन (उपाध्यक्ष, एनएसडीएल), श्री चंद्रेश शाह (उपाध्यक्ष, एनएसडीएल), श्री संजय प्रकाश (एमडी और सीईओ, एसबीआई फाउंडेशन), श्री ललित मोहन (अध्यक्ष और सीओओ, एसबीआई फाउंडेशन) और श्री परमेश्वर राम (सीएफओ और मुख्य प्रशासन, एसबीआई फाउंडेशन) की उपस्थिति में एनएसडीएल और एसबीआई फाउंडेशन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और इसका आदान-प्रदान किया गया।

इस मौके पर एनएसडीएल की एमडी और सीईओ सुश्री पद्मजा चुंदुरु ने बताया, “एक अच्छी स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था किसी भी समाज की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। आज हम इस ‘प्रोजेक्ट संजीवनी – क्लिनिक-ऑन-व्हील्स’ के लिए एसबीआई फाउंडेशन जैसे बेहद गौरवपूर्ण और विश्वसनीय संस्थान के साथ साझेदारी करके खुश हैं। यह प्रोजेक्ट एक अनोखी पहल है जो स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं देगी और विशेष रूप से उस क्षेत्र में समुदायों की भलाई सुनिश्चित करेगीं जहां बुनियादी और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं सुगम नहीं हैं।”

श्री संजय प्रकाश (एमडी और सीईओएसबीआई फाउंडेशन) ने कहा, “प्रोजेक्ट संजीवनी हमारे मुख्य सीएसआर प्रोजेक्ट में से एक है, जो मोबाइल चिकित्सा इकाइयों यानी क्लिनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से वंचित क्षेत्रों में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करेगी। मुझे खुशी है कि एनएसडीएल ने भारत में युक्तिपूर्वक रूप से नियोजित स्थानों पर इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए हमारे साथ हाथ मिलाया है। हमें विश्वास है कि यह सहकार्यता आने वाले दिनों में हम सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के इस बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम करेगीं।”

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago