भोपाल

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह पहल लोगों में गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, जागरूकता और बचाव के उद्देश्य से की जा रही है।

नि:शुल्क BMD (हड्डी घनत्व) जांच शिविर

“Free BMD Camp – Strong Bones, Strong Life” थीम के तहत हड्डियों की मजबूती जांच के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हड्डी घनत्व (BMD) की क जांच की जाएगी और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। यह शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी रहेगा जिन्हें— जोड़ों या कमर में लगातार दर्द रहता हो, घुटनों में कमजोरी महसूस होती हो, बार-बार फ्रैक्चर का खतरा रहता हो, 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोग या रजोनिवृत्ति (menopause) के बाद की महिलाएं साथ ही अस्पताल की OPD सेवाओं पर 30 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।

विश्व कैंसर दिवस पर नि:शुल्क परामर्श शिविर

इसी दिन विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता एवं नि:शुल्क परामर्श शिविर भी आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक तिवारी मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देंगे। शिविर में कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विशेष जानकारी दी जाएगी। यदि इनमें से कोई लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें— लंबे समय तक ठीक न होने वाला घाव, असामान्य रक्तस्राव या स्राव, अचानक वजन में कमी, लगातार खांसी या आवाज में बदलाव, शरीर में किसी जगह गांठ, अत्यधिक थकान व कमजोरी

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

15 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 months ago