भोपाल। राज्य की राजधानी भोपाल के अति-संवेदनशील और वीवीआईपी माने जाने वाले इलाके में दो मजारों के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह मजारें ‘1250 क्वार्टर’ क्षेत्र के एक सरकारी आवास परिसर में बनाई गई हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई शीर्ष IAS अधिकारियों के सरकारी आवासों से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अब मामला प्रकाश में आने के बाद हिंदू संगठनों ने इसे ‘लैंड जिहाद’ का नाम दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘1250 क्वार्टर’ इलाके में 90% आवास सरकारी हैं। ऐसे में इस जगह पर एक घर के परिसर में मजारों के सामने आने हिंदू संगठनों में रोष और नाराज़गी बढ़ गई है।
‘संस्कृति बचाओ मंच’ नामक संगठन का दावा है कि ये मजार हाल ही में बनाई गई है। संगठन के अधिकारियों ने पत्र लिख कर प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने लिखा कि बाघम्बरी देवी मंदिर के पास मुस्लिम व्यक्तियों ने दो मजारों का अवैध रूप से निर्माण किया गया है। इसे हटवाने के लिए उचित और दंडात्मक कार्रवाही करें ताकि शासन की बहुमूल्य भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया जा सके।
स्थानीय लोगों का दावा है कि मजार कई वर्ष पुरानी है। इसे यहाँ रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने बनाया था। फिलहाल प्रशासन ने अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…