मध्यप्रदेश

UPSC Result 2023: शुभम रघुवंशी का हुआ यूपीएससी में चयन, हासिल की 556वीं रैंक

बैतूल । ग्राम मोरखा़ निवासी  शुभम रघुवंशी का यूपीएससी परीक्षा में सिलेक्शन हो गया है। तीसरे प्रयास में उन्होंने 556वीं रैंक हासिल की है। इससे परिजनों और मित्रों में हर्ष का माहौल है। की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम मोरखा में हुई। उसके बाद हाईस्कूल शिक्षा बैतूल के गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल पूरी की। पांच साल की एलएलबी की शिक्षा बरकातुल्ल्ह विश्वविद्यालय भोपाल से पूरी की। शुभम रघुवंशी ने लॉ की पढ़ाई के साथ ही यूपीएससी की पढ़ाई शुरू कर दी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लॉ की शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली में जाकर यूपीएससी की कोचिंग की। अपने तीसरे प्रयास में ही शुभम रघुवंशी ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर 556वी रैंक हासिल की। शुभम रघुवंशी के अथक प्रयासों और मेहनत के परिणाम ने पूरे परिवार, समाज सहित पूरे ग्राम का नाम रोशन कर दिया।

प्रशासनिक, न्यायिक और राजनीतिक क्षेत्रों में परिवार के सदस्य

शुभम रघुवंशी अधिवक्ता भोजराज सिंह रघुवंशी और शासकीय शिक्षिका अनिता रघुवंशी के पुत्र है । शुभम के बड़े पापा के लड़के युगल रघुवंशी भी न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में हाई कोर्ट जबलपुर में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर कार्यरत हैं। शुभम रघुवंशी भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी के चाचा के बेटे हैं। इस प्रकार परिवार में प्रशासनिक, न्यायिक और राजनीतिक सभी क्षेत्रों में परिवार के सदस्य हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago