भोपाल

वंदे भारत एक्सप्रेस नीलगाय से टकराई, ट्रायल रन में हुआ हादसा

भोपाल।  भोपाल से दिल्ली के बीच चलनेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन औपचारिक शुरूआत के पहले ही हादसे का शिकार हो गई है। सौ फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनी देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat Express) का अभी ट्रायल रन किया जा रहा है जिसके दौरान ट्रेन नीलगाय से टकरा गई। इसके चलते ट्रेन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।आगरा स्टेशन पर तकनीकी जांच करने के बाद रात को ट्रेन दोबारा भोपाल के लिए रवाना की गई। बताया गया क‍ि यह घटना उस वक्‍त हुई जब वंदे भारत एक्सप्रेस अपने ट्रायल के दौरान आगरा रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी।

आगरा से मिली खबरों के मुताबिक वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन ट्रायल के दौरान मथुरा कौसीकलां होडल सेक्शन पर एक नीलगाय से टकरा गई। करीब चार बजे यह हादसा हुआ। घटना तब हुई जब वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा से निजामुद्दीन की तरफ तीसरे ट्रायल में जा रही थी। हालांकि रेल अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। यह ट्रेन महज 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल ने ट्रेन का 160 किलोमीटर की स्पीड पर ट्रायल किया।

प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

1 अप्रैल को पीएम मोदी भोपाल आ रहे हैं इस दौरान वह रानीकमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले 10 फीसदी अधिक हो सकता है, फिलहाल इसकी अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये रहा ट्रेन का शेड्यूल

वंदेभारत एक्सप्रेस के शेड्यूल की बात करें तो यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन स्टेशन से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी जो सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर आगरा रुकेगी, आगरा में इसका 5 मिनट का स्टॉपेज रहेगा। और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी। वही नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और रानी कमलापति स्टेशन पर रात 10 बजकर 35 मिनट पर पहुचेंगी।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago