स्वास्थ्य

स्टडी में खुलासा : शहर की तुलना में गांव के बच्चे ज्यादा स्वस्थ, शहरी क्षेत्रों में बच्चों एवं किशोरों की लंबाई घटी

नई दिल्ली ।   दुनियाभर में युवाओं के लिए स्वास्थ्य और विकास के लिहाज से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है । बच्चों और किशोरों की लंबाई और बॉडी मास इंडैक्स (BMI) के रुझानों के वैश्विक विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है।  वैश्विक संघ के 1500 से अधिक शोधकर्त्ताओं और फिजिशियन (चिकित्सकों) द्वारा किए गए शोध में 1990 से 2020 तक 200 देशों के समूचे शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के 7.1 करोड़ बच्चों और किशोरों (5 से 19 साल उम्र) की लंबाई और वजन के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया ।

अध्ययन में पता चला है कि 21वीं सदी में अधिकांश देशों के शहरी क्षेत्रों में बच्चों एवं किशोरों की लंबाई घटी है जबकि ग्रामीण इलाकों के बच्चों और किशोरों की लंबाई में बढ़ौतरी देखी गई है । शोधकर्त्ताओं ने बच्चों के बीएमआई का भी अध्ययन किया जो उनकी लंबाई के अनुसार स्वस्थ वजन का संकेत है ।  उन्होंने पाया कि 1990 में शहरों में रहने वाले बच्चों का औसत बीएमआई ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की तुलना में थोड़ा अधिक था । हालांकि 2020 तक उप-सहारा, अफ्रीका और दक्षिण एशिया, जहां बीएमआई ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ी है, को छोड़कर अधिकांश देशों में शहरों में बीएमआई औसत घट गया ।

इम्पीरियल कॉलेज लंदन के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ से अध्ययन की मुख्य लेखक अनु मिश्रा ने कहा कि शहरों में बच्चों एवं किशोरों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ मिलते रहे हैं । उन्होंने कहा कि लेकिन सौभाग्य से अब आधुनिक स्व्च्छता एवं पोषण तथा स्वास्थ्य देखभाल में सुधार की बदौलत अधिकांश क्षेत्रों में ग्रामीण इलाके शहरों की तरह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे हैं ।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago