Categories: खेल

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत के साथ विराट और रोहित ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका को 317 रन से हराते हुए वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच में नाबाद 166 रनों की पारी खेलकर विराट कोहली ने जहां वर्ल्ड रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। न्यूजीलैंड ने 2008 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे में 290 रन से जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने चौथी बार वनडे सीरीज में श्रीलंका का क्‍लीन स्‍वीप भी किया है।

बतौर ओपनर रोहित के 150 मैच पूरे

ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने 150 वनडे पूरे कर लिए हैं। 150 पारी तक ओपनर के रूप में उनके सबसे ज्यादा 7536 रन, सबसे ज्यादा 56.2 का औसत, सबसे ज्यादा 27 शतक और ज्यादा 232 छक्कों का रिकॉर्ड है।

सचिन से आगे निकले रोहित

कप्तान के रूप में रोहित के 20 वनडे पारियों में 892 रन हो गए। शुरुआती 20 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान की लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।

विराट कोहली का 21वां वनडे शतक

विराट कोहली का ये घरेलू जमीं पर 21वां वनडे शतक है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को इस मामले पछाड़ा है, जिनके भारतीय जमीं पर 20 वनडे शतक हैं।विराट ने एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक के मामले में भी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा है। विराट के नाम पर अब श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक हो गए हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए थे।

विराट का भारतीय जमीं पर वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर

विराट का भारत की जमीन पर वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। उन्होंने इससे पहले नाबाद 157 रन बनाए थे। विराट की वनडे में यह 38वीं शतकीय पारी थी, जिसमें भारत जीता है। यह भी एक रिकॉर्ड है।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 390 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले से पांचवें तक इस लिस्ट में भारत ही है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 414, 404, 392, 390 और 384 रन के स्कोर बनाए हैं। छठे नंबर पर साउथ अफ्रीका ने 376 और फिर ऑस्ट्रेलिया ने 375 रन बनाए हैं।

विराट के श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली टॉप पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ विराट के नाम 10 शतक हैं। उनसे पीछे सचिन तेंदुलकर के नाम 8 और पाकिस्तान के सईद अनवर के नाम 7 शतक हैं।

Anand

Recent Posts

श्रावण मास सोमवार का महत्व – सनातनी एवं वैदिक पद्धति के अनुसार जीवन के अंधकार को हरने वाला

श्री महंत रामरतन गिरी जी सचिव, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ,हरिद्वार श्रावण सोमवार – आध्यात्मिक…

1 month ago

डेंगू और मलेरिया नियंत्रण पर जोर : जनभागीदारी से मिलेगी सफलता

भोपाल ।  मौसम बदल गया है, रुक - रुक कर बारिश हो रही है, ऐसे…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में DVT का सफल ऑपरेशन : महिला के पेट से लगभग 7 किलो की गठान निकाली

भोपाल। नोबल हॉस्पिटल, भोपाल में एक 47 वर्षीय महिला का  चिकित्सा उपचार सफलता पूर्वक किया…

1 month ago

सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न

भोपाल । भोपाल स्थित सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय में 1 से 3…

1 month ago

डॉ. संजीव गुप्ता को सेज यूनिवर्सिटी द्वारा “स्टूडेंट चॉइस अवॉर्ड- 2025” से सम्मानित किया गया

भोपाल । सेज यूनिवर्सिटी ने मीडिया शिक्षण में डॉ. संजीव गुप्ता को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक…

2 months ago

रेडक्रॉस द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाता संस्थाओं का सम्मान

भोपाल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा संचालित…

2 months ago