Categories: विदेश

NEPAL PLANE CRASH : अब तक की तीसरी सबसे भीषण दुर्घटना , किसी के जीवित बचने की कोई सूचना नहीं

नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए प्लेन क्रैश में अभी तक किसी के जीवित बचने की कोई सूचना नहीं है। हादसे में   5 भारतीयों की मौत हुई है। इनमें 4 यूपी के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद के रहने वाले थे। वहीं, एक अन्य यात्री भी यूपी का है। विमान में चार क्रू मेंबर्स समेत 72 लोग थे। 68 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विमान में 72 यात्री सवार थे जिनमें चार चालक दल के सदस्य थे। विमान में 5 भारतीय नागरिकों समेत 14 विदेशी सवार थे। नेपाल की सेना सशस्त्र पुलिस नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

पीएम प्रचंड ने सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे को लेकर कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। प्रधानमंत्री प्रचंड की अध्यक्षता में हुई इमरजेंसी बैठक में सरकार के कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक येति एयरलाइंस के एटीआर -72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। इस 72 सीटर विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स कुल 72 लोग सवार थे। विमान पोखरा के समीप पहुंचा था कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया। नेपाली मीडिया के मुताबिक ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई।

येति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा है कि विमान में 68 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। उन्होंने कहा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ। विमान पोखरा घाटी में सेती नदी की खाई में गिर गया। हादसे की खबर पर एयरपोर्ट और एयरलाइंस के साथ ही सभी एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। मौके पर नेपाली सेना के साथ ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी भेजा गया है।

हादसे के काफी देर बाद तक मौके से धुंए का गुबार उठता नजर आया। नेपाल सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। कैबिनेट मीटिंग के बाद नेपाल सरकार ने विमान हादसे की वजह से 16 जनवरी को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है। सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है। प्रधानमंत्री प्रचंड रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए खुद पोखरा जाने का ऐलान किया था लेकिन सिक्योरिटी का जायजा लेने गया हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से ही वापस आ गया। इसके बाद पीएम प्रचंड का पोखरा दौरा रद्द कर दिया गया।

” एविएशन सेफ्टी नेटवर्क’ के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार की दुर्घटना नेपाल के इतिहास में तीसरी सबसे भीषण दुर्घटना थी। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि अभी तक किसी के जीवित बचने की कोई सूचना नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक नेपाल में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, जो कल 72 लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Anand

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago