Categories: खेल

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में विराट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे मुकाबले में 67 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, ने कई दिग्गजों के रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया है।आइये जानते हैं कि इस मुकाबले कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाये हैं।

विराट ने भारत में खेलते हुए 4 साल बाद एकदिवसीय मुकाबले में शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 8 मार्च 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 123 रन बनाए थे।

257 पारियों में बनाए सबसे तेज 12500 रन

विराट कोहली ने 87 गेंदों पर 113 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही कोहली ने वनडे मैचों की 257 पारियों में 12,584 रन पूरे कर लिए हैं, जो सबसे तेज हैं। उनसे पहले 12,500 रन बनाने के लिए सचिन तेंदुलकर ने 310 और रिकी पोंटिंग ने 338 पारियां खेली थीं।

100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से सेंचुरी

विराट कोहली ने यह शतक 129.88 के स्ट्राइक रेट से बनाया है। 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से एकदिवसीय मैचों में शतक बनाने के रिकॉर्ड में कोहली टॉप पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने 25 मैचों में 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से शतक लगाए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 24 मैचों में ऐसा किया है।

11वीं बार लगातार 2 मैचों में सेंचुरी

कोहली ने 11वीं बार लगातार 2 एकदिवसीय मैचों में शतक लगाए हैं। इससे पहले कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 10 दिसंबर 2022 को शतक लगाया था। उस मैच में भी विराट ने 113 रन बनाए थे।

टीम की जीत में सबसे बड़ी पारी

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 113 रन की पारी खेली है। अब तक 257 पारियों में कोहली 69 बार टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। शुरुआती 257 पारियों में सबसे अधिक बार टॉप स्कोरर के मामले में उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा है। तेंदुलकर ने 68 बार ये कमाल कर चुके हैं।

नॉन-ओपनर के रूप में सर्वाधिक सेंचुरी

विराट ने वनडे करियर के सभी शतक 3 या फिर 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं। ओपनिंग से नीचे बल्लेबाजी करते हुए उनके सबसे ज्यादा शतक हैं।

विराट का 73वां अंतरराष्ट्रीय शतक

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट का यह 73वां शतक है। उनके नाम में वनडे में 45 शतक के अलावा टेस्ट में 27 और टी-20 में एक शतक है। कोहली से ज्यादा सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक मिलाकर 100 शतक हैं। जबकि रिकी पोंटिंग के नाम 71 शतक हैं।

श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक शतक
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 9वां वनडे शतक लगाया है। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर के 8 शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

23 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago