देश

क्या भारत-पाक संघर्ष के बीच 2-3 दिनों के लिए बंद रहेंगे ATM?

नई दिल्ली।  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पूरे देश में टीएमए 2-3 दिन के लिए बंद रहेंगे।  यह संदेश वॉट्सऐप पर तेजी से फैल रहा है और लोगों में चिंता पैदा कर रहा है ।

वायरल पोस्ट में लिखा गया है, ‘क्या एटीएम बंद हो गए हैं! एक वायरल वॉट्सऐप मैसेज के मुताबिक, एटीएम 2-3 दिन के लिए बंद रहेंगे’ ।

क्या भारत-पाक संघर्ष के बीच 2-3 दिनों के लिए बंद रहेंगे ATM?

 

सरकार ने दी सफाई

इस अफवाह के बीच, भारत सरकार ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के जरिए क्लियर किया कि यह पूरी तरह से गलत और फर्जी जानकारी है । PIB ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘यह संदेश फेक है।  एटीएम सामान्य रूप से चलते रहेंगे. कृपया अनवेरिफाई जानकारी शेयर न करें’ ।

 

PIB ने इस अफवाह के खिलाफ #IndiaFightsPropaganda हैशटैग के साथ जागरूकता अभियान चलाया, जिससे यह स्पष्ट किया कि देश के अंदर या बाहर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ।

ड्रोन और मिसाइल हमले

गुरुवार, 8 मई की शाम को पाकिस्तान ने भारत के पश्चिमी सीमा क्षेत्रों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिससे तनाव बढ़ गया ।  भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई की और इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया ।  उस दिन पहले, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में नागरिक और सैन्य दोनों ही जगहों को निशाना बनाने वाली मिसाइलों और हथियारों को रोका ।

कई शहरों में ब्लैकआउट

सीमा पर भारी गोलाबारी के कारण, संवेदनशील क्षेत्रों में आपातकालीन उपाय लागू किए गए ।  पाकिस्तानी ड्रोन हमलों और विस्फोटों के बाद, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई शहरों में ब्लैकआउट लगा दिया गया ।  यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि 7 मई को, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और पाकिस्तान और POK में नौ आतंकवादी शिविरों पर मिसाइल हमले किए ।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

14 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago