मध्यप्रदेश

महिला कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री चौहन ने महिला कर्मचारियों को 7 दिवस की अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की है। इनको वे आवश्यकता अनुसार उपयोग कर सकेंगी। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहन-बेटियों के उत्थान हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए है।
इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से साझा की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार देर शाम को ट्वीट कर कहा प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है।

उन्होंने कहा कि महिलायें आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, पर उनपर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि आज महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने के साथ बहन-बेटियों के उत्थान हेतु अनेक निर्णय लिये हैं। कक्षा 10 के बाद उच्चतर माध्यमिक एवं कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता हेतु पाठ पढ़ाया जायेगा, जो महिला उन्मुखी होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य की तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण और जॉब फेयर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही छात्राओं को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, अंग्रेजी, कम्युनिकेशन और वर्क रेडीनेस का 60 से 80 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिये स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग शामिल होगी। प्रदेश की महिला हथकरघा एवं हस्तशिल्प कारीगरों को एनआईडी और निफ्ट संस्थानों के माध्यम से आधुनिक डिजाइन्स और उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago